खरगोन। 17 नवंबर को मतदान संपन्न कराने के उपरांत मतदान दल रात्रि में मतदान सामग्री लेकर पीजी कॉलेज खरगोन पहुंचे तो वहां पर पहुंचने वाले सबसे पहले मतदान दल का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फुल भेंटकर स्वागत किया और उन्हें शांतिपूर्वक निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थिति थे। मतदान दलों के पीजी कॉलेज पहुंचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सभी विधानसभा के ईवीएम जमा हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम को कलेक्टर शर्मा की मौजूदगी में प्रातः 05 बजे सीलबंद कर दिया गया है।