BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 7:49 pm
KHABAR : विधानसभा चुनाव- 2023 के अंतर्गत 17 नवंबर को वोटिंग के दिन मतदान दलों के खाते में जमा हुई मानदेय की राशि, खुशी से खिल उठे चेहरे, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। विधानसभा चुनाव-2023 के अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंचे मतदान दलों के खाते में उनके मानदेय की राशि तत्परता के साथ पहुंचाने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की पहल पर जिले में नवाचार किया गया है। इस नवाचार के चलते मतदान के दिन ही मतदान दलों के खाते में उनके मानदेय की राशि जमा हो गई है।           

जिला कोषालय अधिकारी आनंद पटले ने बताया कि जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के 1541 मतदान केन्द्रों में मतदान कराने के लिए मतदान दल में नियुक्त 6613 कर्मचारियों को मानदेय की रूप में 74 लाख 33 हजार 850 रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें मतदान दल के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 व 03 शामिल है। विधानसभा क्षेत्र-181 भीकनगांव के 1143 कर्मचारियों को 12 लाख 82 हजार 200 रुपयें,  विधानसभा क्षेत्र-182 बड़वाह के 1076 कर्मचारियों को 12 लाख 12 हजार 300 रुपये, विधानसभा क्षेत्र-183 महेश्वर के 1063 कर्मचारियों को 11 लाख 93 हजार 800 रुपये, विधानसभा क्षेत्र-184 कसरावद के 1099 कर्मचारियों को 12 लाख 35 हजार 800 रुपये, विधानसभा क्षेत्र-185 खरगोन के 1097 कर्मचारियों को 12 लाख 32 हजार 50 रुपये एवं विधानसभा क्षेत्र-186 भगवानपुरा के 1135 कर्मचारियों को 12 लाख 77 हजार 700 रुपये का मानदेय भुगतान किया गया है।         

पीठासीन अधिकारी को 1550 रुपये, मतदान अधिकारी क्रमांक 01 को 1150 रुपये, मतदान अधिकारी क्रमांक 02 को 900 रुपये एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 03 को 900 रुपये का मानदेय भुगतान किया गया है। इसमें उनके भोजन की 150 रुपये की राशि भी शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE