शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए गत दिवस 17 नवम्बर 2023 को सम्पन्न हुए मतदान अधिकतम एवं न्यूनतम मतदान वाले केन्द्रों सहित निर्वाचन अभिकर्ताओं से मतदान दिवस पर किसी प्रकार की अनियमितता हुई हो या किसी प्रकार की शिकायत हो कि समीक्षा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षकों अंजीन कुमार मिश्रा एवं शशीरंजन ने की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओं संतोष टैगोर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी अखिल राठौर, रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, शुजालपुर महेन्द्र प्रताप सिंह किरार एवं कालापीपल सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण एमएस डहेरिया सहित अभ्यर्थी रामस्वरूप शर्मा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी के रूप में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज सक्सैना, अजेन्द्र सिंह सिकरवार, सुभाष लेवे एवं भारतीय जनता पार्टी से विपीन सक्सैना भी उपस्थित थे।
निर्वाचन प्रेक्षकों ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थी से निर्वाचन में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अधिकतम एवं न्यूनतम मतदान वाले मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते हुए कारणों के बारे में भी पुछा। शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम मतदान, मतदान केन्द्र क्रमांक 67 बनाखेड़ी में 99.56 प्रतिशत हुआ, वही न्यूनतम मतदान, मतदान क्रमांक 178 पुलिस लाईन शाजापुर में 39.66 प्रतिशत हुआ। इसी तरह शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम मतदान, मतदान केन्द्र क्रमांक 110 सकराई में 93.64 प्रतिशत तथा न्यूनतम मतदान, मतदान केन्द्र क्रमांक 225 लोक निर्माण कार्यालय भवन उत्तरी भाग शुजालपुर में 71.67 प्रतिशत हुआ। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम मतदान मतदान केन्द्र क्रमांक 82 पर 95.27 प्रतिशत हुआ और न्यूनतम मतदान मतदान केन्द्र क्रमांक 254 पर कुल 63.08 प्रतिशत हुआ।