BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 7:57 pm
NEWS : होम वोटिंग के पांचवे दिन 166 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट, पोस्टल बैलट से 1296 मतदाताओं ने किया मतदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव, 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के पांचवे दिन जिले में कुल 166 पात्र मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए। जिले में अब तक कुल 1348 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर, रावतभाटा एवं प्रभारी अधिकारी डाक मत पत्र प्रकोष्ठ मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में 45, निंबाहेड़ा में 50 तथा विधानसभा क्षेत्र बड़ी सादड़ी में 71 पात्र मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सर्वाधिक बड़ी सादड़ी विधानसभा में 62 तथा दिव्यांग श्रेणी में विधानसभा निंबाहेड़ा में 10 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया।
पोस्टल बैलट से 1296 मतदाताओं ने डाले वोट-
अतिरिक्त जिला कलक्टर, रावतभाटा एवं प्रभारी अधिकारी डाक मत पत्र प्रकोष्ठ मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को 1296 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट से मतदान किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कपासन में 372, बेगू में 389, चित्तौड़गढ़ में 267, निंबाहेड़ा में 211 तथा बड़ी सादड़ी में 57 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2894 मतदाताओं ने पोस्ट बजट के माध्यम से मतदान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE