भोपाल। सुरभि परिसर नरेला में गायत्री परिवार ने नारी जागरण एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें देवास और भिंड की वक्ता लिखा चौहान और सुपर्णा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। यह कार्यक्रम गुरुमाता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही उपयात्रा के अंतर्गत गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा ने आयोजित किया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मां गायत्री की पूजा और दीपयज्ञ किया। इसके बाद लेखा चौहान ने भारत की वीरांगनाओं की गाथा सुनाते हुए महिलाओं से संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र उत्थान के लिए काम करने को कहा। सुपर्णा श्रीवास्तव ने नारियों के सशक्तिकरण की सलाह दी और पाश्चयात संस्कृति से खुद को और अपने परिवार को दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने भारतीय संस्कृति के देव परिवार के युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा के सूत्रों से अवगत कराया।
गायत्री शक्तिपीठ से पहुंचीं मधु श्रीवास्तव ने आओ गणे संस्कार बान पीढ़ी की जानकारी दी, तो सुरेश श्रीवास्तव ने दीपयज्ञ का कार्यक्रम कराया। सुरभि परिसर के स्थानीय निवासी एचएस श्रीवास्तव एवं अमिता श्रीवास्तव इस कार्यक्रम के मुख्य स्रोत रहे। उप जोन प्रभारी आरपी हजारी एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक शिवनारायण सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।