BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2023, 11:29 am
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और किसानों का हंगामा, जब मंडी सचिव ने लिया ये निर्णय तो व्यापारियों ने किया स्वागत, आज नई मंडी में 6301 रूपये मुहूर्त के भाव से बिका, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे रोड पर स्थित डूंगलावदा-चंगेरा मंडी में आज मंगलवार से प्याज की नीलामी का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन शुभारंभ के मौके पर करीब 3 से 4 हजार बोरी प्याज की आवक हुई। मुहूर्त में प्याज उपर के भाव 6301 रूपये बिका।  इस दौरान मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, मंडी इंस्पेक्टर समीरदास सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व किसान मौजूद रहे। नई मंडी में प्याज की नीलामी का कार्य शुरू होने पर व्यापारियों ने मंडी सचिव व किसानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कृषि उपज मंडी में लहसुन-प्याज मंडी संचालित हो रही थी। लेकिन गत दिनों किसानों के हंगामें के बाद मंडी सचिव ने व्यापारियों की एक बैठक बुलाई थी। गत शुक्रवार को हुई इस बैठक में मंडी सचिव ने प्याज व्यापारियों से प्याज की मंडी को डूंगलावदा-चंगेरा स्थित नई मंडी में शिफ्ट करने को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान व्यापारी ने भी नई मंडी में नीलामी का कार्य शुरू करने को लेकर अपनी सहमति दी थी। 

व्यापारियों को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध कराया-
मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने बताया कि आज नई मंडी में प्याज की नीलामी का कार्य शुरू हो गया है। गत दिनों हुई बैठक में व्यापारियों ने महू-नसीराबाद हाईवे स्थित डूंगलावदा-चंगेरा मंडी में बैठने का स्थान नहीं होने की बात कही थी। व्यापारियों की इस समस्या का भी समाधान किया गया है। व्यापारियों को नई मंडी में जो कार्यालय बना हुआ है वहां एक-एक रूम दिया गया है। इन कमरों में बैठकर व्यापारी किसानों को पैमेंट भी आसानी से कर सकेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE