BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 6:05 pm
REPORT : भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रितों की सार्वजनिक मदद के लिए उठेंगे हाथ, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 07 दिसंबर को मनाएंगे सशस्त्र सेवा झंडा दिवस, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। हम सब की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं यहां होने वाले समस्त हमले के कारण हर साल सैकड़ो जवान शहीद होते हैं कई सैनिक अपने हाथ पैर तक गवा देते हैं ऐसे सैनिकों व उनके परिवार की सहायता के लिए सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस हर वर्ष 7 दिसम्‍बर को मनाया जाता है। 

यह दिवस भारतीय सेना के तीनों अंगों के ऐसे वीर जवानों के सहायतार्थ मनाया जाता है, जो देश की एकता, अखंडता की रक्षा एवं सीमाओं की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए या सदा के लिए अपंग हो गए। इन वीर जाबांज जवानों की कुर्बानी को याद करने के लिए राष्‍ट्र व्‍दारा हर वर्ष 7 दिसम्‍बर को सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस प्रतीक स्‍परूप वाहन और टोकन ध्‍वज वितरण कर मनाया जाता है और प्रतिकात्‍मक ध्‍वजों के वितरण के दौरान स्‍वैच्‍छा से दी गई दान राशि एकत्रित की जाती है। इस निधि से प्राप्‍त दान राशि का इस्‍तेमाल इन वीर सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के पूनर्वास तथा कल्‍याणार्थ किया जाता है। इसके अलावा एकत्रित की गई राशि से पूर्व सैनिकों के बच्‍चों को छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह, अपंगता अनुदान, अंत्‍येष्टि अनुदान, मानसिक व शारीरिक विकलांग बच्‍चों हेतु अनुदान आदि पुण्‍य कार्य भी किए जाते है। 

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्‍याण के लिए सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर जिले के नागरिकों, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों की बैठक में बुधवार को सभी से मुक्‍त हस्‍त से अधिकाधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। कलेक्‍टर जैन ने जारी अपील में कहा है, कि जिले के सभी विभागाध्‍यक्षो, शासकीय व गैर शासकीय संस्‍थाओं, सामाजिक संस्‍थाओं से आग्रह है, कि इस निधि में अधिक से अधिक राशि दान एकत्र कर देश के वीर सैनिकों का सम्‍मान करने का सौभाग्‍य प्राप्‍त करें। सशस्त्र सेवा झंडा दिवस को लेकर नगर सरवानिया महाराज सभागृह में बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने 2100/रू मुख्य नगर पालिक अधिकारी राजेश गुप्ता ने 1100/- रू निकाय के समस्त कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया नगर में सभी व्यवसायों से व नगर के नागरिकों से राशी एकत्रित की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पत्रकार दिनेश वीरवाल, प्रकाश योगी, जगदीश तिवारी, बबलु माली, अंतिम नागदा, कैलाश राठौर, अनिल राठौर, सहित नगरपरिषद स्टॉप उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE