BREAKING NEWS
KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 12:35 pm
BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा विश्वस्तरीय फॉरेस्ट जू, सिंहस्थ-2028 से पहले शुरू होगा पहला चरण, 300 प्रजातियां होंगी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। नवलखी के आरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 200 हेक्टेयर में एक विश्वस्तरीय फॉरेस्ट जू विकसित किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार, यह देश के सबसे आधुनिक और अनोखे प्राकृतिक फॉरेस्ट जू में से एक होगा, जो पर्यटकों को वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में करीब से देखने का अनुभव प्रदान करेगा।


उज्जैन वन मंडल के डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि इस जू में 300 से अधिक वन्यजीव प्रजातियों को लाने का प्रस्ताव है। परियोजना की तकनीकी स्वीकृति के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजे गए प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।


पहले चरण में लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र काम
यह परियोजना दो चरणों में विकसित की जाएगी। पहले चरण में लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में श्इंडिया ज़ोनश् बनाया जाएगा। इसमें केवल भारत में पाए जाने वाले वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में प्रदर्शित किया जाएगा। इस ज़ोन में बड़े ड्राइव-थ्रू सफारी क्षेत्र, खुले प्राकृतिक बाड़े और आधुनिक आगंतुक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों को जंगल जैसा वास्तविक अनुभव मिल सके।


परियोजना के दूसरे चरण में श्फॉरेस्ट ऑफ द वर्ल्डश् थीम पर विकास कार्य होगा। इसमें अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के वन्यजीवों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यह जू अंतरराष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बन सकेगा।


इस परियोजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि जू का क्षेत्र उज्जैन फोरलेन और पंचकोशी मार्ग से दो हिस्सों में विभाजित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए वन विभाग ने 35 मीटर चौड़ा ग्रीन ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।


इस ओवरब्रिज पर पैदल चलने वालों और बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक सफारी के लिए अलग-अलग मार्ग होंगे। ब्रिज पर घने पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, ताकि वन्यजीवों पर शोर या दृश्य का प्रभाव न पड़े और आगंतुकों को भी जंगल जैसा अनुभव मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE