BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 6:07 pm
NEWS : विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 03 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती, मतगणना एजेंटो का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव 2023 के 3 दिसंबर होने वाली मतगणना के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हर राउंड पर पूरी सक्रियता पोस्टल वोटो की गणना व मतगणना के दौरान सक्रियता को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर पांचो विधानसभाओं के मतगणना एजेंटो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मतगणना प्रभारी पिंकेश पोरवाल ने भाजपा के मतगणना एजेंटों को चुनाव आयोग के नियम, मतगणना में बैठने वाले एजेंट को क्या करना है, जिससे एजेंट अपने कर्तव्यों को जान पाए और उसका निर्वहन सही तरीके से कर सके इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। ‌उन्होंने कहा कि जो मशीन स्ट्रांग रूम में रखी गई है उसकी पूरी तरह निरीक्षण कर कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी से संपर्क करें। पोरवाल ने कहा कि मतगणना स्थल पर आवश्यक सामग्री अवश्य लेकर जाएं। मतगणना शुरू होते ही मतगणना के हर एक राउंड पर अपनी पैनी नजर रखे। डाक मत पत्रों की गणना पूरी सतर्कता से कराये।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया का मतगणना सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाग होता है तथा इस पर सबकी निगाहें होती है। इससे जुड़े पार्टी के सभी मतगणना एवं चुनाव एजेंट सावधानी एवं जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्य को अंजाम देने हेतु सम्पूर्ण प्रक्रियाओं का बारीकी से अध्ययन कर लें।
विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने  मतगणना एजेंटों को मतगणना की बारीकियों से अवगत कराते हुए बताया कि मतगणना के दौरान किस तरह की गड़बड़ियां हो सकती हैं और उनसे किस तरह से बचा जाए। हर राउंड की मतगणना के बाद उसका प्रमाण पत्र लेना है, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि काउंटिंग के दौरान सभी को अपनी पूरी नजर बनाए रखना है। कोई लापरवाही नहीं बरतना है। कुछ भी गड़बड़ नजर आने पर सीधे वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करना है। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मनोहर दक, विजय काबरा, वीरेश चपलोत, ऊंकार धाकड़, देवीलाल जणवा, गोपाल चौबे, राजकुमार सुखवाल, सत्यनारायण कुमावत, शेखर शर्मा, अनिल सुखवाल, नरेंद्र पोखरना, प्रदीप काबरा, प्रहलाद टेलर, नयन ओझा, दिनेश पाराशर आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE