चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के लिये मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा कपासन के लिए डॉ सरोज कुमार, बेगू के लिए प्रसन्ना ए आचार्य, चित्तौड़गढ़ के लिए भूपेन्द्र एस चौधरी, निंबाहेड़ा के लिए मनोज चक्रबर्ती तथा बड़ी सादड़ी विधानसभा के लिए तमाल मजूमदार को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।