BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 8:27 pm
BIG NEWS : विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य में अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश, गणना कक्षों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य में अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतगणना के दौरान की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर वीडियो कैमरों से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि गणना कक्षों में भी मतगणना की प्रक्रिया का 360 डिग्री सीसीटीव्ही कव्हरेज किया जाना चाहिये। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया की कोई भी बेबकास्टिंग नहीं होगी।     
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना में प्रयुक्त प्रत्येक कक्ष में चार-चार कैमरे लगाये जायेंगे। इन्हें गणना कक्ष के हर कोने पर फिक्स किया जायेगा। आयोग के मुताबिक ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रॉग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कारीडोर पर भी वीडियो कैमरे लगाये जायेंगे। कैमरों को ऐसे स्थानों पर लगाया जायेगा जिससे कि स्ट्रॉग रूम से गणना कक्षों तक की हर गतिविधियों को रिकार्ड किया जा सके।   मतगणना केन्द्र तथा गणना कक्ष के भीतर और बाहर यहां तक की गणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा पासधारी व्यक्तियों की सुरक्षा जांच पर भी कैमरे से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने चक्रवार गणना परिणाम के टेबुलाइजेशन और परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया की भी वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश दिये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE