भोपाल। अरेरा कॉलोनी स्थित हेंशेल फाउंडेशन द्वारा संचालित दुर्गा बाड़ी में शक्ति की आराधना अनोखे तरीके से की जाती है। यहां देवी को फूल माला या भोग नहीं बल्कि सैनिटरी नैपकिन दान किए जाते हैं। जिसे बाद में एफपीएआई(फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) भोपाल शाखा के सदस्यों के सहयोग से संस्था जरूरतमंद बच्चियों और महिलाओं को बांटती है। श्पूजा विथ पर्पसश् के उद्देश्य से संचालित इस बाड़ी में विराजित देवी के अन्नपूर्णा स्वरूप की पूजा प्रतिदिन विधि विधान से की जाती है। 4 माह में यहां 11,000 से ज्यादा सैनिटरी पैड एकत्रित किए गए हैं।
दरअसल यहां दान करने की तीन विधि बताई गई हैं। अन्नदान, जिसमें सुखा अनाज चढ़ाया जाता है, दूसरा विद्यादान जिसमें गरीब बच्चों के लिए कॉपी किताब दिया जाता है और तीसरा आरोग्यदान जिसमे सैनिटरी पैड भेंट की जाती है।
फाउंडेशन के डायरेक्टर सब्यसाची रॉय बताते है कि ष्यहां हम भक्तों को प्रोत्साहित करते है कि वे अपने पूजा सामग्री और भेट के बजट को सैनिटरी पैड चढ़ाने में उपयोग करें ताकि उनकी भेट किसी देवी तक ही पहुंचे और समाज को इससे लाभ हो।ष् उन्होंने ये भी बताया कि यहां बच्चियों के लिए स्पेशल वर्कशॉप भी आयोजित की जाती है जहाँ उनके टीचर्स, मेंस्ट्रुअल हेल्थ स्पेशलिस्ट, माहवारी से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करते हैं।
फाउंडेशन के दूसरे डायरेक्टर दीपांजन मुखर्जी ने बताया ष्हेंशेल फाउंडेशन का लक्ष्य है श्पूजा विथ पर्पसश् जिसमें हम लोगों को यह संदेश देते है कि उनके द्वारा की गई पूजा को एक नया उद्देश्य मिले जो समाज के हित में हो। क्योंकि समाज सेवा ही हर नागरिक का परम धर्म है।