BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में नहीं थमेगा मावठे की बारिश का दौर, आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मावठे की बारिश के बाद से मौसम में ठंडक बनी हुई है। गुरूवार को दोपहर में धूप निकलने से जरूर नागरिकों को आंशिक राहत मिली। आज शुक्रवार को भी जिले के आसमान में सुबह से बादलों की जमावट देखी जा रही है। नीमच व मंदसौर के साथ ही समूचे मालवा में इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है। वहीं एमपी के इंदौर, मंदसौर सहित कई जिलों में आज सुबह भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि 8-9 दिसंबर तक प्रदेश में बादल-हल्की बारिश होगी। जबकि दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ठंड का असर भी बढ़ेगा। दिसंबर में ग्वालियर, चंबल और पचमढ़ी ज्यादा ठंडे रहेंगे। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश में भी रात के टेम्प्रेचर में काफी गिरावट होगी। मध्यप्रदेश में अमूमन दिसंबर से कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती है। पिछले 10 साल के आंकड़े यही ट्रेंड बताते हैं। शुक्रवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और खंडवा में बारिश हुई। अबकी बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), चक्रवात और ट्रफ लाइन एक्टिव है, जिससे बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है।

आगामी 24 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं मालवा के रतलाम, मंदसौर व नीमच जिले में भी हल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है। हालांकि इन क्षेत्रों में आज दिनभर मौसम बदला ही रहेगा। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE