BREAKING NEWS
NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 1:41 pm
KHABAR : मतगणना की तैयारियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा मतगणना के संबंध में जिलों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। वीसी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समस्त जिलों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी निर्देशों का अध्ययन कर ले, समस्त कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही सावधानीपूर्वक करे।

किसी भी प्रकार का संशय होने पर निर्वाचन आयोग से चर्चा कर दूर करे। साथ ही निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की विद्युत व्यवस्था किसी भी स्थिति में बाधित ना होने पाए, मतगणना कक्ष में बैठक व्यवस्था क्रम का ध्यान रखे, काउंटिंग एजेंट निर्धारित स्थान पर ही बैठे यह सुनिश्चित करें। मतगणना कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे, निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं रिटर्निग अधिकारी को मोबाइल रखने की अनुमति रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि सभी जिले निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर समस्त तैयारियां की जा चुकी है, इसके आशय का प्रमाण पत्र आयोग को प्रेषित करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर भूपेंद्र रावत एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE