देवास। बीते दिनों संसद भवन में विपक्षी सांसदों के द्वारा देश के माननीय उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करने और संवैधानिक पद की अवमानना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के सैयाजी द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि जिस तरह से उप राष्ट्रपति की गरिमा का अपमान किया है उसी के विरोध में पुतला जलाया है। वहीं देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने सांसद राहुल गांधी और सांसद कल्याण बनर्जी से माफी मांगने की बात कही। स्थानीय सयाजी द्वार पर पुतला दहन में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, राय सिंह सेंधव, बहादुर मुकाती, संजय दायमा, प्रवक्ता धर्मेन्द्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।