हाटपीपल्या। देवास के नेवरी शासकीय आयुष औषधालय एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा 20 दिसंबर बुधवार को स्थानीय प्रांगण में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम प्रशिक्षण डॉक्टर अमिता गोलावटीया द्वारा दिया गया। इसमें उपस्थित आशाओं को आयुष एच डब्लू सी के उद्देश्य, उसमें उपलब्ध सुविधाओं, आयुष औषधियों के महत्व, ऋतुचर्या, दिनचर्या, आहार विहार एवं बुनियादी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
द्वितीय प्रशिक्षण में सीएचओ डॉक्टर आकांक्षा कुशवाहा द्वारा औषधीय पौधों, घरेलू मसालों में उपलब्ध औषधीय गुणों, योग, पंचकर्म, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग आदि की जानकारियां दी गई। डॉक्टर संजय शर्मा द्वारा पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुंदर तरीके से आयोजन किया गया। आयुष विभाग द्वारा उपस्थित समस्त आशाओं के भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद मिश्रा, एएनएम उर्मिला सिसोदिया, विभा शर्मा एवं आशा सहयोगी रेखा लोधी नरेंद्र चौहान पत्रकार उपस्थित रही।