मुरैना।जिला अस्पताल में आवारा गोवंश का आतंक बढ़ गया है। ये आवारा मवेशी आए दिन मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मवेशियों के हमले से कई लोग अब तक घायल हो चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्डों को तैनात कर रखा है। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस ओर ध्याने देने की अपील की है।