BREAKING NEWS
KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 4:59 pm
KHABAR : नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड, फिर भी नहीं हो रही पार्टी की ही पार्षद की सुनवाई, ताला जड़ जताया विरोध, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के वार्ड 11 की महिला बीजेपी पार्षद नीलम बघेल ने अपने वार्ड में काम ना होने से नाराज़ होकर आज नगरपालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। नीलम बघेल वार्ड क्रमांक 11 से भारतीय जनता पार्टी से पार्षद है और उन्हीं की पार्टी की गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष है। मगर अपने वार्ड के काम ना होने के चलते परेशान नीलम बघेल ने आज वार्ड की महिलाओं और अपने पति अनिल बघेल को लेकर हंगामा कर दिया। 
नीलम बघेल का आरोप है कि नगर पालिका शिवपुरी में इस वक्त उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनके वार्ड में पिछले दो महीने से पानी की मोटर खराब पड़ी हुई है। लेकिन उन्हें सुधारने के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। लोगों की समस्याओं की सुनवाई भी नगर पालिका में नहीं की जा रही है। 
इससे नाराज नीलम बघेल ने आज नगर पालिका पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। वहीं तालाबंदी को लेकर कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शशि शर्मा की पार्षद नीलम बघेल से तू तू में में हो गई। 
दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद ठेकेदार बदल दिए गए हैं और नए ठेकेदार को काम समझने में थोड़ा समय लगता है उनके वार्ड की मोटर जल्द ही बदल दी जाएगी 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE