गुना। सिटी कोतवाली अंतर्गत गुरुद्वारे की जर्जर बिल्डिंग को कोर्ट के आदेश पर तोड़ा जा रहा है और लगभग 20 दिन से यहां स्थिति तनावपूर्ण चल रही है। सिख समाज और जैन समाज के बीच हुए झगड़े में जैन समाज के लोगों द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
तरुण जैन ने कहा कि लाठी डंडों के साथ हमारी महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्ण तरीके से मारपीट की गई है। मारपीट की घटना में घायल महिला अस्पताल में भर्ती हैं। कोर्ट के स्टे के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।