गुना। मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों मंदिरों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर खुले रूप से मांसा व अंडों की बिक्री को प्रतिबंधित किया था। इस संबंध में आदेश जारी कर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। बावजूद नगर पालिका सीमा क्षेत्र मंें खुलेआम मांस व अंडे की बिक्री हो रही है। इस पर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर विश्व हिंदू परिषद के साथ नगर पालिका पर जमकर नारेबाजी की। संगठन के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के तहत इन्हे बंद कराया जाए। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा।