खरगोन। जिले के सनावद में नर्मदा घाटी विकास संभाग क्रमांक 21 के चतुर्थ श्रेणी व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सनावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
कर्मचारी दिलीप पवार में बताया कि विगत 5 वर्षों से हमारी भविष्य निधि व सेवा पुस्तिका से संबंधित कार्य करने वाले लिपिक द्वारा जालसाजी पूर्वक कोषालय के सॉफ्टवेयर में सेंधमारी कर हम कर्मचारियों के भविष्य निधि का पैसा अन्य व्यक्ति के खातों में करीब 2 करोड़ 83 लाख जमा कर गबन कर दिया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द से जल्द जीपएफ का पैसा दिलवाने की मांग की है। इस दौरान शंकरलाल डूडवे, भूराजी गुजर, दिनेश मालाकार, लीला बाई सोलंकी, अनिल भावसार, रामनारायण गुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।