शाजापुर। ग्राम बेहरावल का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन अनदेखी का शिकार हो रहा है। यहां पुरानी बिल्डिंग में स्कूल संचालित होता है। उक्त भवन पर कई वर्षों से रंगाई-पुताई भी नहीं हुई। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो रहा है। बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि शासन अपने बजट में शिक्षा विभाग के लिए मोटी रकम देता है। जब वॉईस ऑफ एमपी के संवाददाता ने उक्त भवन की स्थिति का जायजा लिया तो यहां बहुत खामियां मिली। इस संबंध में जब वॉईस ऑफ एमपी ने स्कूल प्राचार्य से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि भवन की रंगाई-पुताई का कार्य किया जाना है। यह कार्य आगामी 15 दिन में पूर्ण करवा दिया जाएगा।