नयागांव। नगर परिषद नयागांव के अध्यक्ष मुकेश जाट के प्रयासों से नयागांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 के निवासी फ़क़ीरचंद्र सैनी एवं वार्ड क्रमांक 10 के निवासी कचरूलाल मीणा को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु बीपीएल राशन बनवाकर वितरित किये गए। हितग्राहियों द्वारा अपना राशन कार्ड पाकर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट एवं शासन को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर पार्षद चांदमल मेघवाल, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र पांडे, विनोद धनगर भी उपस्थित रहे।