खरगोन। राज्य सभा के सभापति व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टीमएसी सांसद द्वारा नकल उतारते हुए हंसी उड़ाने का मामला अब संसद से सड़क तक पहुंच गया है। खरगोन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरुप श्रीकृष्ण टॉकिज तिराहे पर टीएमसी सांसद का पुतला फूंककर घटना की निंदा की।
पदाधिकारियों ने कहा कि टीएमसी सांसद ने जहां उप राष्ट्रपति की मिमिक्री कर हंसी उड़ाई। वही राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाकर इस अपमान को बढ़ावा दिया है। इन लोगों ने सर्वाेच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है, जिस प्रकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत को अपमानित करने का काम कर रही है देश सब देख रहा है। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।