सेगांव। खंडवा बड़ोदा स्टेट हाइवे का अंधा मोड़ जानलेवा साबित हो रहा है। नगर के समीप बोबलवाड़ी फाटे के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। मिली जानकारी के अनुसार सेगांव से जुलवानिया की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीजी 9394 अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पहुँच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
आपकों बता दें कि इस गड्डो से छलनी सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। राहगीरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। अभी कुछ दिनों पहले भी एक मारुति वैन खरगोन से जुलवानिया जाते समय मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर 20 फिट सड़क के दूसरी ओर जा गिरी थी। जिसके बाद उसमें सवार 6 लोगों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सड़क किनारे ना तो सफेद पट्टी है और नहीं सांकेतिक बोर्ड, जिससे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।