नीमच। विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2023 तक पूरे जिले में भ्रमण करेगी। इस दौरान यह यात्रा प्रति दिन दो-दो ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही है। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों को केन्द्रीय योजनाओं लाभ दिलाया जा रहा है। यात्रा के दौरान कलेक्टर दिनेश जैन ने ग्राम हतुनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित होकर यात्रा का जायजा लिया। उन्होने ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन भी किया और विभागों द्वारा ग्रामीण जनों को दी जा रही योजना के बारे में जानकारी ली।
जिले में गुरूवार 21 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा नीमच क्षेत्र के ग्राम सिरखेडा, लसूडी तवंर एवं जवासा में आयोजित की गई। मनासा क्षैत्र के ग्राम सांडिया, जालीनेर, अल्हेड एवं पिपलियारावजी में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। उपखण्ड जावद में 21 दिसम्बर 2023 को ग्राम पंचायत ताल, कछाला एवं पटियाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जा रही है। ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर शामिल हैं। यात्रा के दौरान गांव में किसानों के खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। यात्रा के शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, बीपी एवं शुगर की जांच, आयुष्मान कार्डएवं आभा आईडी भी बनाई जा रही है।