शहडोल। जिले के अंतर्गत आने वाले ब्योहारी सिविल अस्पताल के डॉ. अजीत पटेल द्वारा ब्योहारी क्षेत्र से लगभग बारह हृदय रोगी बच्चों को परीक्षण हेतु शहडोल ले जाया गया। जहां मुंबई से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा इन बच्चों का परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण उपरांत बच्चों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय बाल हृदय उपचार योजना के तहत शून्य से 18 वर्ष के बच्चों का हृदय रोगियों की पहचान कर परीक्षण और उपचार निःशुल्क किया जाता है। आज हमारे संवाददाता ने डॉ. अजीत पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि आज इन बच्चों का इको होगा तब पता चल पाएगा कि हृदय की कौनसी बीमारी है और इस बीमारी का इलाज कहां होगा यह भी तय किया जाएगा। जांच उपरांत बच्चों को इलाज के लिए भेजा जाएगा। इनकी बीमारी का खर्च सरकार वहन करेगी।
इस योजना के लाभार्थी ग्रामीण सराहना करते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं और यह राष्ट्रीय बाल कल्याण योजना आम गरीब आदमी के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग की सैंकड़ों योजनाए संचालित है जिनका लाभ सीधे आम आदमी को हो रहा है।