BREAKING NEWS
KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 6:44 pm
BIG NEWS : अवैध सम्बन्ध के चलते नर्स की हत्या कर उसकी लाश को जलाने वाले आरोपी महिला और उसके साथी को आजीवन कारावास, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शासकीय अस्पताल आष्टा जिला सीहोर की स्टाफ नर्स की हत्या कर उसकी लाश को जलाने वाले आरोपीयों को आजीवन कारावास। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, माननीय न्यायालय पष्ठम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्या‍याधीश जिला शाजापुर मप्र द्वारा आरोपीगण हनीफा बी फकीर पत्नि अंसार शाह निवासी मारूपुरा मोहल्ला थाना आष्टा जिला सीहोर एवं रामचरण ऊर्फ गुड्डू निवासी मारूपुरा मोहल्ला थाना आष्टा जिला सीहोर को धारा 302/120 बी भादवि में आजीवन कारावास और 10,000-10,000 रू के अर्थदण्ड, धारा 201/120 बी भादवि में 5-5 वर्ष सश्रम कारावास और 5000-5000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। 
उपसंचालक अभियोजन प्रेमलता सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि घटना दिनांक 01 फरवरी 2019 को ग्राम घटिया खुर्द के चौकीदार ने जगदीश पाटीदार की खाली जगह में एक लाश जलने की थाना बैरछा पुलिस को सूचना दी। चौकीदार की उक्त सूचना पर से पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जाकर देखा तो लाश लगभग पूरी जल चुकी थी। हाथ की हड्डी में धातु का कडा दिखाई दिया और पैर की अंगुलियों में बिछुडी जैसा दिखाई दिया। जिससे यह ज्ञात हुआ कि किसी महिला को अन्यत्र जगह से लाकर जलाया गया है। पुलिस द्वारा चौकीदार की सूचना पर जांच प्रारंभ की गई। एफएसएल अधिकारी आरसी भाटी द्वारा राख में जले हुये कागजों को लैंस से देखने पर अस्पताल से संबंधित एवं मुगली रोड जैसे दस्तावेज होना ज्ञात हुआ। पुलिस विवेचना में पाया कि दिनांक 31 जनवरी 2019 को एक मारूति वैन ओमनी में प्लास्टिक का ड्रम लेकर दो आदमी को घटनास्थल जगदीश पाटीदार की पड़त जमीन जंगल ग्राम घुंसी बैरछा में शाम 05.45 बजे देखा गया था। दिनांक 01 फरवरी 2019 को सुबह उसी जगह पर महिला की अधजली लाश मिली। पुलिस विवेचना में महिला की पहचान आष्टा जिला सीहोर चिकित्सालय की नर्स वंदना सोनी के रूप में हुई। जिसकी गुमशुदगी आष्टा थाने पर मृतिका की बहन ने लिखाई थी। 
विवेचना में ज्ञात हुआ कि मृतिका का संबंध आरोपिया हनीफा बी के पति से था। जिस कारण से आरोपिया हनीफा बी एवं मृतिका वंदना सोनी के बीच विवाद होता रहता था। घटना दिनांक को आरोपिया हनीफा बी ने मृतिका वंदना सोनी को अस्पताल आष्टा कैंम्पस से अपने घर मारूपुरा आष्टा लेकर आई और अपने सहयोगी गुड्डू ऊर्फ रामचरण के साथ मिलकर वंदना के सिर में सरिये से मारकर हत्या कर उसकी लाश को प्लास्टिक के ड्रम में, ओमनी वैन को किराये से लेकर, वैन में रखकर, घटनास्थल घट्टिया खुर्द रोड जंगल घुंसी थाना बैरछा क्षेत्र में जगदीश पाटीदार की पड़त जमीन में लाकर, पेट्रोल डालकर ड्रम सहित जला दिया। 
पुलिस थाना बैरछा के द्वारा प्रकरण में अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को दण्डित किया। समंस वारंट जारी करना व साक्षीयों पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका कोर्ट मोहर्रिर लक्ष्मीनारायण यादव की रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE