BREAKING NEWS
KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 10:59 am
KHABAR : मतदान केंद्रों पर मतदाता परिचय पत्र संबंधी कार्य प्रारंभ, त्रुटि सुधार सहित नए नाम जोड़े जा रहे, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता परिचय पत्र संबंधी कार्य प्रारंभ हो चुका है। दिनांक 06 जनवरी से 06 फरवरी 2024 तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नामावली का प्रकाशन किया गया हैं और मतदाता परिचय पत्र संबंधी नाम जोड़ने हटाने का कार्य किया जा रहा हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु बीएलओ से संपर्क किया जा सकता हैं। मतदाता परिचय पत्र में त्रुटि सुधार स्थान परिवर्तन अन्य कार्य किया जा रहा है।
नीमच सिटी स्थित चिल्ड्रन वेल अकेडमी स्कूल में भाग संख्या 25 एवं 26 केबीएलओ उपस्थित होकर कार्य कर रहे हैं।
बीएलओ डॉक्टर शौकत अली सिराजी एवं गुलाब खरारे नियमित प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक उक्त कार्य नियम अनुसार किया जा रहा हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अतः अब जनता को भी जागरूकता का परिचय देते हुए अपने परिवार में 18 वर्ष के हो चुके बालक, बालिकाओं और परिजनों का नाम मतदाता परिचय सूची में शामिल करवाएं और नवीन परिचय पत्र बनवाने हेतु आवेदन दें।
नीमच शहर के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं नाम सुधार हेतु नवीन मतदाता परिचय पत्र बनवाने हेतु कार्य किया जा रहा है। आम जनता इस सुविधा का लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE