BREAKING NEWS
KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 11:24 am
KHABAR : कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कलां में रामभक्तों ने घर-घर किया अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण, पढ़े मुकेश अहिरवार की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिले के कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कलां में अयोध्या से आए पूजित अक्षत का राम भक्त टोली द्वारा घर-घर वितरण किया जा रहा है। 
आपकों बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में अयोध्या से आए पूजित अक्षत आमंत्रण का ग्राम खोकरा कला के प्रत्येक घरों में राम भक्तों की टोली द्वारा पहुंचाया गया। साथ ही भव्य शोभायात्रा, महाआरती व भंडारे में आने का न्यौता दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में माता-बहने सहित राम भक्त गांव के प्रत्येक मोहल्ले में रामधुन गाते हुए प्रभात फेरी के रूप में निकले। ग्राम के सभी भक्तजन भोजन प्रसादी महा भंडारे के निमित्त बढ़-चढ़कर अपना दान दे रहे हैं। 
साथ ही राम भक्तों की टोली द्वारा सभी भक्तजनों से 22 जनवरी को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की सामूहिक महाआरती में सम्मिलित होने के लिए सुबह 8.30 बजे घाट मंदिर पर एकत्रीकरण होने का आग्रह किया है। महाआरती के बाद 9.00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो बैंड, बगी व ढोल नगाड़ों के साथ गांव के प्रमुख मार्ग लाल दरवाजा, भेरुजी के गोहे, होली टेकरा, राजपूत मोहल्ला, मंसूरी मोहल्ला, अंबे माता मार्केट से होते हुए माणि बस स्टैंड पहुंचेगी। जहां शोभायात्रा का समापन होगा। 
इसके पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की 11.30 बजे सामूहिक महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात विशाल महाभंडारा भोजन प्रसादी होगी। इस पूरे रामकाज कार्यक्रम में आने के लिए सभी माता बहनों भाइयों से अपने घर पर दीपक, भगवा ध्वज व रांगोली बनाने व शोभायात्रा प्रारंभ स्थल घाट मंदिर पर आने का आग्रह किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE