BREAKING NEWS
KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 11:32 am
KHABAR : देवास में कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन, नगर निगम पहुंच अध्यक्ष को सौंपी कचरे की थैलियां,जताया विरोध, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। वार्डाे में कचरा गाड़ी नहीं आने पर कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को देवास नगर निगम में कचरा ले जाकर जमकर प्रदर्शन किया। पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि एक महीने में करीब 5 बार ही गाड़ी आई है। उसमें भी एक ही व्यक्ति आता है, जिससे कचरा भी गिरता रहता है। इस समस्या को लेकर आज हम कचरा लेकर यहां पर पहुंचे हैं और महापौर जी को अवगत कराया है। कचरा गाड़ी नहीं आने से जहां-जहां कचरा फैला है उस कचरे को लेकर हम सभी पार्षद नगर निगम पहुंचे और नगर निगम महापौर प्रतिनिधि व अधिकारी को कचरों की थैलियां सौंपी। ताकि वह इस ओर ध्यान देते हुए जल्द ही कचरा गाड़ी वार्ड में नियमित भेजे। क्योंकि कचरा गाडी का जो शुल्क है वह हर महीने के हिसाब से ही लिया जा रहा है। निगम समय पर कचरा गाडी भेजे या फिर कचरा शुल्क माफ करे। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद दल प्यारे पठान, अनुपम टोप्पो, वसीम हुसैन, डॉ श्याम पटेल, दुष्यंत पांचाल, लोकेश गोस्वामी, जयंत पाठक, हेमंत सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE