BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों के प्रशिक्षक मई माह की इस.. <<     KHABAR : विभिन्न प्रकरणों में औद्योगिक विवाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में मजदूर दिवस पर हुआ भयानक.. <<     KHABAR : सीएम राइज नीमच केंट में हुआ समर कैंप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष में 147 करोड़.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के सभी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : इनरव्हील क्लब ने मनाया मजदुर दिवस, महिला.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के बीजेपी.. <<     KHABAR : शहर के वार्ड क्रमांक 02 में विधिक साक्षरता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2024, 2:01 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय नीमच केंट में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह संपन्न, वरिष्ठआतिथियो सहित छात्र -छात्रोंओ ने लिया भाग, विधायक परिहार ने युवा दिवस पर सभी को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस "युवा दिवस " के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2024 को स्थानीय सीएम राइज विद्यालय नीमच केंट में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गरिमामय वातावरण में सूर्य रश्मियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न  हुआ। समारोह में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिलाधीश दिनेशजी जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंहजी सिसोदिया ने मुख्य रूप से सहभागिता की और सभी के साथ सूर्य नमस्कार योग प्राणायाम किया। जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.शर्मा  के मार्गदर्शन में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह में सर्वप्रथम राष्ट्रीय  गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी की अमृतवाणी, मध्यप्रदेश गान, मुख्यमंत्री डाॅक्टर मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। इस भव्य समारोह में 600 विद्यार्थियों, 100 शिक्षक शिक्षिकाओं ,जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों व योग संस्थाओं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ, सहायक संचालक द्वय मनोज जैन व सुजानमल मांगरिया,ए.डी.पी.सी.प्रलय उपाध्याय, संस्था प्राचार्य किशोर सिंह जैन,उप प्राचार्य महेश शर्मा ने भी योगाभ्यास किया। विशेष  रूप से जिला क्रीडा अधिकारी  नीमच सावित्री मालवीय,जिला योग समिति अध्यक्ष गुणवंत गोयल, श्याम मालवीय उपस्थित रहे। समारोह में माननीय  विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा  युवा दिवस  पर सभी को नशामुक्ति  की शपथ दिलाकर जागरूक किया। मंच पर जिला योग प्रभारी शबनम खान द्वारा समस्त  योग क्रियाओं को संचालित किया गया । समारोह का प्रभावी संचालन मंजुला धीर द्वारा किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE