चित्तौड़गढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की स्थापना के 75वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता के संभाग स्तरीय मुकाबले उदयपुर के खेल गांव में आयोजित हुये जिसमें चित्तौडगढ न्याय क्षेत्र की क्रिकेट टीम ने उप विजेता का खिताब जीता।
संस्थान सचिव भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि टीम कप्तान पुलकित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैंगू ने उपविजेता टीम की और से ट्रॉफी प्राप्त की केरम मे एडवोकेट कालुलाल स्वर्णकार, 100 मीटर पुरुष दोड में गोपाल न्याती, 100 मीटर महिला दोड मे पुजा मेनारिया, मेराथन दोड महिला मे पुजा मेनारिया, 10 किमी साईकिल रेस मे विनोद कुमार पाणखाणिया, बैडमिंटन पुरुष एकल में आदित्य राज चौधरी, बैडमिंटन पुरुष युगल में आदित्य राज चौधरी एवं अमित दशौरा विजैता रहे। लॉन टेनिस युगल में अरविन्द वैष्णव एवं कृष्ण गोपाल व्यास, उपविजेता रहे।
समस्त विजेताओ को चंचल मिश्रा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, उदयपुर द्वारा ट्रॉफी दी गई। अब राज्य स्तरीय शेड्युल जारी होगा जिसमें समस्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर भाग लेंगे।