नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा 30 जनवरी को राष्ट्र पुरूष महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ की उपस्थिति में नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की खातिर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए दो मिनिट का मौन रख वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक जमनालाल पाटीदार सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।