शाजापुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम द्वारा मक्सी स्थित खाद्य फर्मों के आकस्मिक निरीक्षण किए गए। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया मक्सी स्थित फर्म पालीवाल एंड संस का निरीक्षण कर मौके पर विक्रय के लिए निर्मित एवं भंडार खाद्य पदार्थ घी, पशुधन प्रीमियम घी एवं मिक्स मिल्क के नमूना जांच के लिए लिया गया। इसी प्रकार झंडा चौक मक्सी स्थित नाकोड़ा दूध भंडार से मिक्स मिल्क एवं पनीर के नमूना जांच के लिए लिया। उक्त नमूनो को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। खाद्य अनुज्ञप्ति शर्तों का पालन नहीं करने पर उक्त दोनों फर्मों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए।
संभागीय उड़नदस्ता टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, बसंत दत्त शर्मा एवं राजू सोलंकी, दीपा टटवाड़े की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।