नीमच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 30 जनवरी 2024 को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नीमच के सहयोग से रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिनेश जैन और अपर कलेक्टर प्रशासक नेहा मीना के आदेश अनुसार एवं डिप्टी कलेक्टर सहायक प्रशासक किरण आंजना एवं अतिरिक्त सीईओ संचालक अरविंद डामोर के निर्देशन में मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः 11 बजे रेड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर आने जाने वाले सभी ऑटो रिक्शा वाहनों पर मद्य निषेध संकल्प दिवस के स्टीकर चिपकाए एवं पंपलेट बांटे गए। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे शासकीय सीताराम जाजू महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मद्य निषेध संकल्प की शपथ दिलाई एवं संकल्प पत्र भरवा गए नशा मुक्ति अभियान पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में दोपहर 2.30 बजे पालसोडा पंचायत के ग्राम देवीपुरा में ग्राम के नवयुवकों एवं क्रिकेट क्लब के सदस्यों को मद्य निषेध संकल्प की शपथ दिलाई गई, संकल्प पत्र भरवाएंगे व जागरूकता चर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस नशा मुक्ति के कार्यकर्ता सुनील तिवारी, दिनेश सैनी, जीवन तिवारी, देवीलाल मौर्य, गुणवंत गोयल एवं सुगन सिंह चौहान तथा जन अभियान परिषद के एमएसडब्लू और बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी संजना ओझा, जेइन ख़ान संपत मीणा और ममता राठौर उपस्थित थे।