खरगोन। कसरावद थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम रोमडे के नेतृत्व में पुलिस थाना कसरावद की टीम द्वारा तेज आवाज में बजने वाले डीजे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्यवाही की गई। दिनांक 31.01.2024 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि रोशन गार्डन के सामने कसरावद मेन रोड़ पर शादी समारोह में नियत डेसीबल से अधिक तीव्रता में डीजे बजने की जोर जोर से आवाज आ रही है, जिससे आमजन में हानिकारक ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने एक वाहन आयसर जिस पर पीछे की साईड कुल 6 नग इलेक्ट्रानिक ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) मय एलईडी इलेक्ट्रानिक उपकरण चलायमान स्थिति में थे वाहन पर आगे की ओर नेम प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 13 जीए 8672 को उसके चालक शेखर पिता दिनेश विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी ग्राम धरगांव थाना मंडलेश्वर व डीजे आपरेटर कुणाल पिता नर्मदागिर गोस्वामी उम्र 21 साल निवासी ग्राम धरगांव को पकडकर डीजे को बंद कराकर जप्त किया जाकर थाने पर खडा कर उक्त डीजे संचालक व चालक के विरुध्द अपराध क्र. 36/24 धारा 7/15 म.प्र. कोलॉहल अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर जिला दण्डाधिकारी खरगोन के आदेश के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश का उल्लंघन करने से धारा 188 भादवि प्रकरण में ईजाफा की जाकर प्रकरण विवेचना में है। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना कसरावद के थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम रोमडे के नेतृत्व में प्रआर वेरसिंह टैगोर व आर महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा कार्यवाही की गई।