BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 1:57 pm
KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, सांदीपनि विद्यालय सन्नौड़ में विधायक, कलेक्टर और एसपी ने लक्ष्य, अनुशासन व मेहनत का दिया संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। हाटपीपल्या विधानसभा के ग्राम सन्नौड़ स्थित सांदीपनि विद्यालय में श्किताब से कल तकश् विषय पर विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनोज चौधरी, कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि जिले में सबसे पहले सन्नौड़ में सांदीपनि विद्यालय का निर्माण पूरा हुआ, जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। विकसित भारत के निर्माण में आज के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी है। विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरी लगन से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन निरूशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि आज सरकारी विद्यालय आधुनिक सुविधाओं के मामले में निजी स्कूलों से भी बेहतर बन रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय कर ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, अधिकारियों ने साझा किए अनुभव-
संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने विधायक मनोज चौधरी से उनके छात्र जीवन, कलेक्टर ऋतुराज सिंह से पढ़ाई और हॉबी में संतुलन तथा एसपी पुनीत गेहलोद से सफलता के सफर से जुड़े प्रश्न पूछे।

कलेक्टर ने कहा कि समय का सही प्रबंधन कर पढ़ाई और रुचियों दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है। वहीं एसपी गेहलोद ने बताया कि वे भी शासकीय विद्यालय से पढ़कर आगे बढ़े हैं और दृढ़ संकल्प व निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE