BREAKING NEWS
KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 6:13 pm
KHABAR : मासिक तथा प्रति किलोमीटर के आधार पर किराये की टैक्‍सी लेने की निविदा आमंत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 तक के लिये संभागीय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालयों में मासिक किराये पर टैक्‍सी लिये जाने के लिये निविदा आमंत्रित की गई है। प्रदेश के विभिन्‍न जिला जनसंपर्क कार्यालयों व जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच के लिए निविदा के प्रपत्र और शर्ते, निविदा जारी होने की दिनांक से कार्यालयीन दिवसों में 8 फरवरी 2024 को शाम 5 बजे तक 500 रूपये नगद जमा कर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्‍त किया जा सकता है। निविदाएं 9 फरवरी को अपरान्‍ह 3 बजे तक जमा की जा सकती है। निर्धारित समय के पश्‍चात प्राप्‍त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्‍त निविदाएं 9 फरवरी 2024 शाम 4 बजे संबंधित जिला जनसंपर्क कार्यालय में समिति व्‍दारा निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी।
निविदा के साथ आयुक्‍त, जनसंपर्क संचालनालय मध्‍यप्रदेश भोपाल के नाम से 10 हजार रूपये का बैंक ड्राफ्ट या बैंक गारंटी संलग्‍न करना अनिवार्य है। निविदा को बिना कारण बताये स्‍वीकृत अथवा अस्‍वीकृत करने का पूर्ण अधिकार आयुक्‍त जनसंपर्क को होगा। इस संबंध में कोई पत्र व्‍यवहार नहीं किया जायेगा। वित्‍तीय अथवा प्रशासकीय कारणों से अनुबंध को कभी भी स्‍थगित या समाप्‍त किया जा सकता है। इच्‍छुक व्‍यक्ति, वाहन मालिक निविदा प्रपत्र एवं शर्ते जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से 8 फरवरी 2024 तक पांच सौ रूपये नगद जमा कर प्राप्‍त कर सकते है। भरी हुई निविदा, प्रपत्र पंजीकृत टेक्‍सी वाहन से संबंधित समस्‍त कागजातों के सा‍थ 9 फरवरी को शाम 4 बजे तक प्रस्‍तुत की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE