BREAKING NEWS
KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2024, 11:25 am
KHABAR : गंधवानी बस स्टैंड और अतिक्रमण की समस्या, जब प्रशासन ने दिखाई सख्ती तो शुरू हुई ये कार्रवाई,मचा हड़कंप, पढे़ फिरोज खान की खबर

Share On:-

मनावर। गंधवानी बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की मुहीम चल रही है। आए दिन बस स्टैंड पर अतिक्रमण के कारण वाहनों का जाम लग जाता है। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। आने जाने वाले राहगीरों को जाम के कारण काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों गंधवानी बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की सीमा तय कर चुना डाला गया था एवं सभी को अपने घरों के बाहर लगे पतरे, छान, पार्किंग, हटाने के लिए कहा भी गया था। उसके बाद बस स्टैंड पर सुबह से लोग अपने घरों के बाहर लगे पतरे एवं सामान को हटाने में जुट गए। 


गंधवानी तहसीलदार कुणाल अवासया एवं थाना प्रभारी कैलाश बारिया अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। तहसीलदार द्वारा लोगों को अतिक्रमण हटाने को लेकर समझाया गया। कुछ लोगो ने अतिक्रमण खुद हटा लिया और जिन लोगों ने समय से पूर्व अपने सामान को नहीं हटाया, उनके यहां जेसीबी द्वारा पूरे सामान को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की महिम पूरे दिन चलती रही एवं बस स्टैंड पर चहल-पहल का माहौल बना रहा। अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों की भीड़ उमड पड़ी। इस मौके पर गंधवानी तहसीलदार कुणाल अवासया, नायाब तहसीलदार सुनील कुमार डावर, थाना प्रभारी कैलाश बारिया एवं ग्राम पंचायत सचिव दुबे अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE