गुना। रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री और रजक समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश ढालियाँ से उनके इंदौर निवास पर चर्चा कर गुना रजक समाज विकास के लिए कई कार्यों का मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ ग्वालियर चंबल संभाग के अध्यक्ष बंटी झाला और इंदौर इकाई के पदाधिकारी भी साथ थे। गुना में राष्ट्रीय संत और रजक समाज के आराध्य देव संत श्री गाडगे बाबा की मूर्ति स्थापना की शीघ्र स्वीकृति के लिए भी एक मांग पत्र ढालियां को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि रजक महासमाज संगठन गुना विगत दो वर्षों से संत श्री गाडगे की मूर्ति की स्थापना की स्वीकृति जिला प्रशासन और नगर पालिका से चाह रहा है, लेकिन 2 सालों में भी जिला प्रशासन के लोगों ने स्वीकृति नहीं दी। यह मूर्ति मुक्तिधाम चौराहा बूढे बालाजी रोड पर लगना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए नगर पालिका की एक टीम ने 1 साल पूर्व स्थल निरीक्षण भी किया था। संपूर्ण चर्चा के दौरान चार मांग पत्र ढालियाँ को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सौंपे गए हैं, जिन पर शीघ्र अमल कराने का आश्वासन ढालियाँ ने भड़ेरिया को दिया है।