देवास। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि आईटीआई परिसर देवास में युवा संगम अंतर्गत 7 जुलाई को आयोजित होने वाला रोजगार मेला अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आगामी तिथि पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले की सूचना अलग से जारी की जाएगी।