नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी टाउन-3 फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से इस फीडर पर विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.02.2024 (रविवार) को 11 लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी टाउन-3 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से दोप: 01 बजे तक बंद रहेगा। इस कार्य की वजह से नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक तक, ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर 23, टीआईटी कॉलोनी, अल्को लाईड कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, टीचर कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, रिसाला मस्जिद, भागेश्वर मंदिर के पास का एरिया, गायत्री मंदिर रोड़, सिंधी कॉलोनी, हॉट मैदान, बोहरा गली, वीर पार्क रोड़, नया बाजार, पटेल चाल, टाल मोहल्ला, जामा मस्जिद, जारोली कॉम्प्लेक्स, नायका ओली आदि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।