गुना। भारतीय जनता पार्टी म्याना मंडल की एक गांव चलो कार्यशाला का अयोजन पटेल भवन म्याना में किया गया जिसमे मुख्यअतिथि के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सम्मिलित हुए कार्यशाला का प्रमुख उद्देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प समग्र विकसित ग्राम हो तथा गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को भी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिल सके इसके लिए मंडल से कार्यकर्ता मंडल में प्रत्येक गांव गांव जायेंगे एवं भाजपा की जन हितैषी योजनाओं के बारे में बताएंगे सर्व प्रथम मुख्यतिथि द्वारा भारत माता,श्याम प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजोलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की पूर्व मंत्री ने कहा की मोदी जी का सपना है की हर गांव विकास की रफ्तार पकड़े और विकसित है सभी के पक्के मकान हो,बिजली हो,हर घर में नल हो,नल में जल हो,साथ ही सभी योजना का सभी को लाभ मिले।