मनासा। मंगलवार को दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक मनासा सीएम राइज विद्यालय में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे ईमानदारी, भाईचारा, सेवाभाव, विनम्रता, दयालुता, उपरोक्त मानवीय मूल्यों के आधार पर चयनित बच्चो के करीब 80 पालकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रद्युम्न मारु, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, सहित स्कूल स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।