BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 12:40 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा, टक्कर के बाद मौके से फरार हुआ अज्ञात वाहन का चालक, महिला की मौके पर मौत, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, शिनाख्ती के प्रयास जारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा फतेहगढ़ के समीप होटल देव ठाणी के पास रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर मारने के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने महिला को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दलोदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। देर रात तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला भिक्षावृत्ति कर जीवन-यापन करती थी।

मृतका के शव को जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों की पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव उन्हें सौंपा जाएगा। हादसे में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं।

दलोदा थाना प्रभारी रविंद्र डांगी ने बताया कि महिला सड़क पर मृत अवस्था में मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि फिलहाल उसकी पहचान कराने और परिजनों की तलाश के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE