BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 11:54 am
BIG NEWS : डोरस्टेप डीजल डिलेवरी वाहन उद्योगों जगह अवैध रुप से ग्रामीणों को दे रहे डीजल, शिकायत पर जब्त किया टेंकर, सरसी चोकी पर किया खड़ा, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

जावरा। क्षेत्र में उद्योगों व अन्य बड़ें संयत्रों में बल्क मात्रा में डिज़ल उपलब्ध करवाने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डोर स्टेप वाहन के द्वारा उद्योग पर ही डिजल उपलब्ध करवाने की सुविधा दी जा रही हैं। लेकिन डोरस्टेप वाहन चलाने वाले चालक व कर्मचारी उद्योगों में डीज़ल देने के बजाय ग्रामीणों को 500 और 1000 रुपए का डीजल तक दे रहे हैं। जिससे क्षेत्र में संचालित होने वाले पेट्रोप पम्पों पर ग्रामीण नहीं पहुंचते है, जिससे डिलरों को नुकसान होता है। टेंकर चालकों द्वारा अवैध रुप से डीजल दिए जाने की शिकायत अभिषेक परिहार ने की थी। जिस पर मंगलवार को डोर स्टेप वाहन क्रमांक एमपी 43 जी 5021 को सादाखेड़ी फंटे पर ग्रामीणों को 500 रुपए व 1000 रुपए का डीजल देते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शिकायत के बाद तहसीलदार, खाद्य अधिकारी और सरसी पुलिस चौकी के स्टॉफ ने टेंकर को जब्ती में लेते हुए टेंकर को सरसी चौकी पर खड़ा करवाया है।

फुड इंस्पेक्टर ने बनाया पंचनामा-
वहीं अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे फुड इंस्पेक्टर प्रेमकुमार अहिरवार ने पंचनामा बनाया और टेंकर को जब्ती में लेकर सरसी चौकी पर खड़ा करवाया है। वहीं मामले में कलेक्टर को भी सूचना की गई, जिस पर कलेक्टर ने भी टेंकर को चौकी पर ही खड़े करने की बात कहीं। अब इस मामले में बुधवार को उज्जैन से टीम आकर सेम्पल लेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंगलवार की शाम को फुड इंस्पेक्टर टेंकर को छुडवाने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं ने उन्हें बैरंग लोटा दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE