नीमच। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार जिला एवं तहसील वक्फ बोर्ड का गठन किया गया। जिला वक्फ बोर्ड समिति नीमच के जिला अध्यक्ष पद पर फिरोज खान पठान नीमच की नियुक्ति की गई हैं।
इसी प्रकार समिति में मोहम्मद शकील उपाध्यक्ष नीमच, मोहम्मद सादिक सचिव नीमच, आसिफ हुसैन सह सचिव नीमच, अता-ए-हुसैन कोषाध्यक्ष नीमच, असलम खान सदस्य मनासा, मोहम्मद समद सदस्य नीमच, आबिद अली सदस्य रामपुरा, मोहम्मद सादिक सदस्य नीमच, अजीज मोहम्मद मंसूरी सदस्य जीरन, निसार एहमद सदस्य जावद, शाहबाज शेख सदस्य कनावटी, अब्बास अली गार्ड सदस्य नीमच, आबिद हुसैन रंगरेज सदस्य चचोर, शकील एहमद सदस्य नीमच के रूप में कार्यकारिणी क गठन हुआ हैं।