मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के दिनांक 23 फरवरी 2024 को प्रथम नीमच आगमन पर दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में कृषि उपज मंडी समिति नीमच द्वारा 64 औषधिय एवं अन्य उपजों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। जिसके अंतर्गत प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड भोपाल श्रीमन शुक्ला योगेश नागले सहायक संचालक द्वारा क्रियान्वित की जा रही ई मंडी योजना, हाईटेक मंडी योजना, फार्मगेट योजना तथा वर्तमान में मंडी प्रबंधन हेतु किए जा रहे प्रयासों की लघु चर्चा मुख्यमंत्री के समक्ष की गई। जिसकी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मंच से नीमच मंडी को विश्वप्रसिद्ध मंडी संबोधित कर इसका विस्तार हेतु घोषणा की।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता सांसद, दिलीप सिंह परिहार नीमच विधायक, अनिरुद्ध मारू मनासा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, पवन पाटीदार भाजपा जिला अध्यक्ष नीमच तथा अन्य गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में दिनेश जैन कलेक्टर, नेहा मीना एडीएम, श्रीमती ममता खेड़े भारसाधक अधि/अनुविभागीय अधिकारी नीमच, उमेश कुमार बसेड़िया शर्मा मंडी सचिव नीमच तथा जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री को सजीव 28 औषधि उपज युक्त फोटो कॉलाज तथा मंडी सचिव तथा समीर दास मंडी निरीक्षक, धर्मेंद्र मंडलोई उपयंत्री, अमरनाथ सराफ मंडी लेखापाल, दीपिका सोनारती सउप निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी द्वारा औषधियों से भरी टोकरी का गिफ्ट हैंपर प्रतीक स्वरूप भेंट किया गया।