BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<     KHABAR : 7 जुलाई से राष्ट्रीय संस्कृत.. <<     KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<     KHABAR : जयंती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद.. <<     KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<     KHABAR : पीएस टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न,.. <<     खरगोन के बलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात.. <<     BIG NEWS : आईएमए के जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध शराब तस्करी का.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सोना-चांदी ने बढ़ाई धड़कन, बाजार.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 6:47 pm
BIG NEWS : समाधान आपके द्वार योजना सुलभ एवं त्‍वरित न्‍याय प्राप्ति का माध्‍यम है- प्रधान न्‍यायाधीश, शिविर का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्‍यायालय नीमच के एडीआर सेंटर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच द्वारा सुलभ एवं त्‍वरित न्‍याय की ओर बढते कदम सूत्र वाक्‍य को दृष्टिगत रखते हुए समाधान आपके व्‍दार योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश सुशांत हुद्दार ने माँ सरस्‍वती की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रधान जिला न्‍यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष सुशांत हुद्दार ने अपने उदबोधन में कहा कि समाधान आपके व्‍दार योजना का सूत्र वाक्‍य है, सुलभ, त्‍वरित न्‍याय आपके व्‍दार शिविर सुलभ एवं त्‍वरित न्‍याय का सशक्‍त माध्‍यम है। उन्‍होने आशा ही नहीं विश्‍वास व्‍यक्‍त किया, कि समाधान आपके व्‍दार शिविर में अधिकाधिक प्रकरणों का समाधान होकर, आमजनों को लाभ मिलेगा। सभी विभाग अधिकाधिक प्रकरणों का समाधान कर हितग्राहियों, पक्षकारों की समस्‍याओ, विवादों का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर विशेष न्‍यायाधीश अजय कुमार टेलर, प्रधान न्‍यायाधीश कुटुम्‍ब न्‍यायालय नीमच डॉ कुलदीप जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर, प्रथम अतिरिक्‍त जिला न्‍यायाधीश (एडीजे-I) सोनल चौरसिया, व्दितीय अतिरिक्‍त जिला न्‍यायाधीश( एडीजे-II) अरविंद दरिया, कलेक्‍टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट संध्‍या मरावी, जिला रजिस्‍ट्रार पुष्‍पा तिलगाम अभिभाषक संघ के जिला अध्‍यक्ष मनीष जोशी, सचिव लक्ष्‍मणसिंह भाटी ने भी मां सरस्‍वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्‍जवलित कर माल्‍यार्पण किया।
इस मौके पर न्‍यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन, सहित न्‍यायालयीन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा अभिभाषकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE